Ballia में बड़ा हादसा, 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में डूबी, 4 की मौत, कई लापता

यूपी के बलिया जिले में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक नाव गंगा में पलट गई (Boat drowned )। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Written By :

SK Sharma

Updated

May 22, 2023

यूपी के बलिया जिले में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक नाव गंगा में पलट गई (Boat drowned )। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गंगा की तेज धारा में लापता हो गए हैं। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

बताया जा रहा था कि नाव में करीब 40 लोग सवार थे। नाव पर सवार लोगों में अधिकांश महिलाएं थीं जो मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार कर रही थीं। यह नाव हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है। इस हादसे के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे माल्देपुर घाट से एक नाव (Boat drowned ) में तीन अलग-अलग मुंडन संस्कार के लिए करीब 40 लोग सवार हुए। सभी लोग परम्परा अनुसार नाव से गंगा उस पार बिहार की तरफ जा रहे थे। तभी गंगा के बीच जाकर नाव डूबने लगी। यह देख अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए।

ये भी पढ़ें..Lakhimpur Khiri: शारदा नदी में नहाते समय बड़ा हादसा, तीन लड़कियां डूबी

accident-Ballia

हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सदर अशोक मिश्र पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि नाव हादसे का शिकार हुई चार महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिसमें दो को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि नाव वालों को सख्त हिदायत है कि क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर न चढ़ने दिया जाए। फिर भी कुछ नाविक नहीं मान रहे हैं। हालांकि, घाट पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इसके लिए सिर्फ नाविक ही दोषी नहीं हैं, बल्कि उसमें सवार यात्री भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। कई बार वे जबरदस्ती नाव पर चढ़ जाते हैं, जिससे नाव ओवरलोड हो जाती है। कई बार कुछ लोग बीच गंगा में हंगामा करने लगते हैं। इससे नाव के नदी में डूबने का खतरा बना रहता है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)