पुलवामा के बाद अब राजौरी में ब्लास्ट, एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर–अभी दो दिन पहले पुलवामा हमले के शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और आईईडी ब्लास्ट में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया। इस हादसे में एक जवान घायल भी हो गया। पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले पुलवामा आंतकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के दो दिन बाद फिर एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं। शनिवार शाम को एलओसी के पास पेट्रोलिंग पार्टी के पास यह ब्लास्ट हुआ। हालांकि अभी तक किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली

Written By :

admin

Updated

February 16, 2019

जम्मू कश्मीर–अभी दो दिन पहले पुलवामा हमले के शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और आईईडी ब्लास्ट में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया। इस हादसे में एक जवान घायल भी हो गया।

पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले पुलवामा आंतकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के दो दिन बाद फिर एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं। शनिवार शाम को एलओसी के पास पेट्रोलिंग पार्टी के पास यह ब्लास्ट हुआ। हालांकि अभी तक किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के काफिले पर अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से फिर पुंछ में एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन किया गया। हालांकि भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जम्मू कश्मीर में लगातार आंतकी हमले के बाद इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया है।