कश्मीर में एक बार फिर पुलवामा दोहराने की साज़िश, नेशनल हाइवे पर कार में हुआ धमाका

बनिहाल–जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां अभी तक कम नहीं हुयी हैं। नेशनल हाईवे पर एक बार फिर पुलवामा हमले जैसा धमाका किया गया है। जम्मू-कश्मीर के नैशनल हाइवे पर एक कार में संदिग्ध धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई।  उस वक्त वहां सीआरपीएफ जवानों का काफिला भी गुजर रहा था। धमाके से सेना की गाड़ी को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीआरपीएफ सूत्रों ने इसे हमला मानने से इनकार किया है। हादसे से एक बार फिर सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में लापरवाही के सवाल उठ रहे हैं।   बताया जा रहा

Written By :

admin

Updated

March 30, 2019

बनिहाल–जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां अभी तक कम नहीं हुयी हैं। नेशनल हाईवे पर एक बार फिर पुलवामा हमले जैसा धमाका किया गया है। जम्मू-कश्मीर के नैशनल हाइवे पर एक कार में संदिग्ध धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। 

उस वक्त वहां सीआरपीएफ जवानों का काफिला भी गुजर रहा था। धमाके से सेना की गाड़ी को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीआरपीएफ सूत्रों ने इसे हमला मानने से इनकार किया है। हादसे से एक बार फिर सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में लापरवाही के सवाल उठ रहे हैं।  

बताया जा रहा है कि कार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था और हादसे के बाद ड्राइवर वहां से भाग गया। सीआरपीएफ सूत्रों ने बताया, ‘प्रथम दृष्टया यह सिलेंडर ब्लास्ट लग रहा है। सीआरपीएफ का काफिला वहां से कुछ दूरी पर ही था लेकिन यह हमला नहीं लग रहा है। जांच जारी है।’

बता दें इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा के पास जम्मू- श्रीनगर हाइवे पर ही सीआरपीएफ के काफिले की एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। उस आतंकी घटना में कार बम का ही इस्तेमाल किया गया था।