भाजयुमो ने मानव श्रृंखला निकाल CAA के समर्थन में लोगों को किया जागरूक

0 40

बहराइच–नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए भाजयुमो ने मानव श्रृंखला बनाया। एक साथ कई लोगों को जागरूक किया जाए उसके लिए यह पहल भाजयुमो द्वारा किया गया।

युवतियों व महिलाओं की भी भागीदारी रही। राहगीरों को भाजयुमो पदाधिकारियों ने सीएए के बारे में जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं ने जागरूक करते हुए दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। मानव श्रृंखला महराज सिंह से पानीटंकी चौराहे तक बनाई गई।

Related News
1 of 162

सीएए के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिल चतुर्वेदी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रही है कि संपूर्ण देश इस विधेयक के समर्थन में है। युवा हो या बुजुर्ग। युवती हो या महिला। सब सीएए के समर्थन में है। लोगों को यह समझाया गया कि विपक्ष ने केवल अफवाह फैला कर गुमराह किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मानव श्रृंखला से लोगों में सोई हुई भावना को जगाकर सूरज की तरह उदय करना है। लोगों को यह बताना है कि यह कानून देश हित में बनाया गया एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस कानून से किसी भी हिन्दुस्तानी का किसी भी प्रकार से कोई अहित होने वाला नहीं है।

कार्यक्रम संयोजक अखिलेश यादव उर्फ गोले ने कहा कि यह कानून मुस्लिम देशों से प्रताड़ित अल्पसंख्यक भाई-बहनों को नागरिकता प्रदान करेगा। इससे किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह, उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, आनंद पांडेय, भरत लाल पांडेय, सुमित खन्ना, ज्ञानेंद्र शर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...