कानपुर: बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी, मेयर के सामने CO को दे डाली धमकी

कानपुर–आज चौथे चरण के मतदान के दौरान कानपुर नगर में भाजपाइयों की गुंडागर्दी सामने आ गई। बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय के साथ पोलिंग बूथ में पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। कानपुर जिले में शासन में रहने वाले बीजेपी नेताओं ने मतदान के दौरान अनुशासन की हद ही तोड़कर रख दी। यहां दो अलग अलग पोलिंग बूथों पर बीजेपी नेता दबंगई करते दिखे । एक तरफ कानपुर दक्षिण स्थित ब्रहस्पति महिला महाविद्यालय पोलिंग बूथ पर महिला बीजेपी नेता ने एसएएफ कर्मियों से तीखी झड़प की और वहां मौजूद मतदान कर्मियों से कहा- ट्रेनिंग

Written By :

admin

Updated

April 29, 2019

कानपुर–आज चौथे चरण के मतदान के दौरान कानपुर नगर में भाजपाइयों की गुंडागर्दी सामने आ गई। बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय के साथ पोलिंग बूथ में पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

कानपुर जिले में शासन में रहने वाले बीजेपी नेताओं ने मतदान के दौरान अनुशासन की हद ही तोड़कर रख दी। यहां दो अलग अलग पोलिंग बूथों पर बीजेपी नेता दबंगई करते दिखे । एक तरफ कानपुर दक्षिण स्थित ब्रहस्पति महिला महाविद्यालय पोलिंग बूथ पर महिला बीजेपी नेता ने एसएएफ कर्मियों से तीखी झड़प की और वहां मौजूद मतदान कर्मियों से कहा- ट्रेनिंग नही दी गयी थी क्या? तो दूसरी ओर कानपुर की बीजेपी मेयर प्रमिला पांडेय के साथ मौजूद प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने सीओ इस्पेक्टर को धमकी तक दे डाली।बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने कानपुर मेयर के सामने ही CO जनार्दन दुबे से जमकर अभद्रता की और धमकी देते हुए कहा कि-“सही कर दूंगा, ये कर दूंगा, तू हिट लिस्ट में है मेरी कल बताऊंगा”।