अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत, पत्नी व बेटा घायल

बहराइच– रमवापुर नहर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी जिसके चलते पति पत्नी व उनके बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को शहर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। रानीपुर थाने के हरिहरपुर रमवापुर नहर रोड पर सोमवार की दोपहर एक बाइक सवार का संतुलन दुर्गुपुर गांव के समीप मुंडे बाबा पुल के पास बिगड़ गया। जिसके चलते बाइक नहर में गिर गयी। हादसे में लक्ष्मण उनकी लक्ष्मी व पांच साल का बेटा छोठू गंभीर रूप से घायल

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 10, 2020

बहराइच– रमवापुर नहर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी जिसके चलते पति पत्नी व उनके बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को शहर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

रानीपुर थाने के हरिहरपुर रमवापुर नहर रोड पर सोमवार की दोपहर एक बाइक सवार का संतुलन दुर्गुपुर गांव के समीप मुंडे बाबा पुल के पास बिगड़ गया। जिसके चलते बाइक नहर में गिर गयी। हादसे में लक्ष्मण उनकी लक्ष्मी व पांच साल का बेटा छोठू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही लोग दौड़ पड़े।

सूचना पर थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को आनन फानन में शहर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया । चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। घायल लक्ष्मी व छोटु को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

नगर क्षेत्राधिकारी टी एन दुबे ने बताया की सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसकी पत्नी व बेटे को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)