Bigg Boss OTT 3: अरमान-कृतिका का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का एक क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें कृतिका मलिक और अरमान मलिक कंबल के नीचे अंतरंग होते दिखाए गए हैं। हालांकि पायल मलिक ने पहले ही बता दिया था कि यह क्लिप एडिटेड है। यह फर्जी है। लेकिन इसके बावजूद शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस से इस शो के मालिक को गिरफ्तार करने और दिखाए गए अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। विवाज बढ़ने पर जियो सिनेमा ने रखा अपना पक्ष अब जब विवाद बढ़ा तो जियो सिनेमा ने भी अपना पक्ष रखा है।

Written By :

SK Sharma

Updated

July 23, 2024

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का एक क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें कृतिका मलिक और अरमान मलिक कंबल के नीचे अंतरंग होते दिखाए गए हैं। हालांकि पायल मलिक ने पहले ही बता दिया था कि यह क्लिप एडिटेड है। यह फर्जी है। लेकिन इसके बावजूद शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस से इस शो के मालिक को गिरफ्तार करने और दिखाए गए अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

विवाज बढ़ने पर जियो सिनेमा ने रखा अपना पक्ष

अब जब विवाद बढ़ा तो जियो सिनेमा ने भी अपना पक्ष रखा है। जियो सिनेमा ने इन दावों का खंडन करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आधिकारिक बयान जारी करते हुए जियो सिनेमा के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाने वाले सभी कंटेंट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाता है।

बता दें कि Bigg Boss OTT 3 जो कि जियोसिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है, उसमें ऐसा कोई कंटेंट नहीं था। वायरल क्लिप में छेड़छाड़ कर अश्लीलता शामिल की गई है और यह फर्जी है। हम जियो सिनेमा की अखंडता और अपने दर्शकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फर्जी क्लिप को बनाना और इसे वायरल करना चिंता का विषय है।’

जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ होगी कार्रवाई

आगे कहा गया, ‘हमारी टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह क्लिप कहां से लीक हुई है। इसे किसने बनाया और पोस्ट किया है। साथ ही, एक बार पता चलने पर बिग बॉस ओटीटी और जियो सिनेमा की छवि खराब करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ और यह बयान तब आया जब मामला काफी आगे बढ़ चुका था।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)