मायावती को बड़ा झटका,बसपा के कई दिग्गज नेता सपा में हुए शामिल

लखनऊ — बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को बड़ा झटका लगा है।बसपा के कई दिग्गज नेता सोमवार को सपा में शामिल हो गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत कई पूर्व विधायक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि बस्ती मंडल के ताकतवर बसपा नेता व पूर्व सांसद व विधायक रामप्रसाद चैधरी अपने कई समर्थकों के साथ सोमवार को सपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने 23 नवंबर 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। उनके साथ

Written By :

SK Sharma

Updated

January 20, 2020

लखनऊ — बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को बड़ा झटका लगा है।बसपा के कई दिग्गज नेता सोमवार को सपा में शामिल हो गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत कई पूर्व विधायक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

बता दें कि बस्ती मंडल के ताकतवर बसपा नेता व पूर्व सांसद व विधायक रामप्रसाद चैधरी अपने कई समर्थकों के साथ सोमवार को सपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने 23 नवंबर 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। उनके साथ तीन पूर्व विधायकों को भी पार्टी से निकाला गया था।

Image result for मायावती को बड़ा झटका,बसपा के कई दिग्गज नेता सपा में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी जॉइन करने वाले प्रमुख चेहरे

राम प्रसाद चौधरी- पूर्व कैबिनेट मंत्री, अरविंद चौधरी – पूर्व सांसद, दूधराम- पूर्व विधायक, राजेन्द्र चौधरी – पूर्व विधायक, नंदू चौधरी- पूर्व विधायक, अखिलेश चौधरी – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, विपिन शुक्ला – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 6 जिला पंचायत सदस्य, 17 पूर्व जिला पंचायत सदस्य, 7 पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सैकड़ो की संख्या में प्रधान, बीडीसी सहित हजारों लोग सपा की सदस्यता ग्रहण की।