बहराइचः महिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव

बहराइच — महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चौहान ने संयुक्त रूप से केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी तथा कन्याओं हेतु उनकी माताओं को बच्चियों की ड्रेस, जानसन बेबी किट, नाश्ता, केक व अन्य उपहार का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के प्रति आमजन में जन-जागरूकता लाये जाने

Written By :

SK Sharma

Updated

January 6, 2020

बहराइच — महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चौहान ने संयुक्त रूप से केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी तथा कन्याओं हेतु उनकी माताओं को बच्चियों की ड्रेस, जानसन बेबी किट, नाश्ता, केक व अन्य उपहार का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया।

‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के प्रति आमजन में जन-जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजनों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश किया।

जिला समन्वयक ने बताया कि ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान अन्तर्गत जिला मुख्यालय से प्रारम्भ हुआ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा। ताकि लोगों को ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के प्रति जागरूक किया जा सके।

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)