ऑटो ड्राइवर ने की पीएम की तारीफ, कहा-‘मोदी जी कलयुग के भगवान हैं…’ 

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में बिजी हैं और अपने-अपने लीडर को जनता के बीच पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को ट्वीट किया। जो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऑटोवाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करता नहीं थक रहा है। यही नहीं ऑयोवाले ने पीएम मोदी को कलयुग का भगवान बता रहा है। दरअसल इस वीडियो में मुंबई का ऑटो ड्राइवर कहता दिख रहा है- ‘मोदी जी कलयुग के भगवान हैं…’ जो सोशल मीडिया पर तेजी

Written By :

admin

Updated

March 14, 2019

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में बिजी हैं और अपने-अपने लीडर को जनता के बीच पेश कर रही हैं।

इसी कड़ी में मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को ट्वीट किया। जो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऑटोवाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करता नहीं थक रहा है। यही नहीं ऑयोवाले ने पीएम मोदी को कलयुग का भगवान बता रहा है।

दरअसल इस वीडियो में मुंबई का ऑटो ड्राइवर कहता दिख रहा है- ‘मोदी जी कलयुग के भगवान हैं…’ जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किरण रिजिजू के मुताबिक ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के एक स्टूडेंट ने बनाया है और उनको भेजा है। उन्होंने लिखा- ‘ये मजेदार वीडियो एक अरुणाचल प्रदेश के स्टूडेंट ने शेयर किया है।

जे. कोलॉन्ग मुंबई में अपनी छोटी बहन का इलाज कराने गए थे। उनकी ऑटो ड्राइवर से उस वक्त बात हुई जब वो अस्पताल जा रहे थे। ऑटो ड्राइवर को अरुणाचल प्रदेश को भी जानते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ की।’ ऑटो ड्राइवर पीएम नरेंद्र मोदी को कलयुग का भगवान बता रहा है।