Assam Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से दहला असम, घरों और दफ्तरों से निकले बाहर

Assam Earthquake : असम में रविवार दोपहर करीब 5 बजे आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 रही है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है। Earthquake : पांच किलोमीटर गहराई में था भूकंप मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली से 15 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का असर पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देशों बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान

Written By :

SK Sharma

Updated

September 14, 2025

Earthquake

Assam Earthquake : असम में रविवार दोपहर करीब 5 बजे आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 रही है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है।

Earthquake : पांच किलोमीटर गहराई में था भूकंप

मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली से 15 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का असर पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देशों बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और चीन में भी महसूस किया गया। भूकंप विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद, कम तीव्रता वाले दो और भूकंप महसूस किए गए। शाम 4.41 बजे 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 4.58 मिनट पर उदलगुरी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप जमीन से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। तीसरा भूकंप उदलगुरी जिले में 5.21 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई।

Earthquake Guwahati: किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप गुवाहाटी , तिनसुकिया, नागांव, होजाई, दिमा हसाओ, गोलाघाट, धुबरी, श्रीभूमि, चिरांग, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, बक्सा, कोकराझार और नितपुर जैसे जिलों में महसूस किए गए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)