IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कल होगा महामुकबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Ind vs PAK Probable Playing XI: एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला रविवार यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच खेला है और दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीते हैं। भारतीय टीम यूएई के खिलाफ 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI कैसी रहने वाली है? IND vs PAK: अंक तालिका

Written By :

SK Sharma

Updated

September 13, 2025

IND vs PAK

Ind vs PAK Probable Playing XI: एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला रविवार यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच खेला है और दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीते हैं। भारतीय टीम यूएई के खिलाफ 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI कैसी रहने वाली है?

IND vs PAK: अंक तालिका में टॉप पर भारत

बता दें कि भारत ने यूएई के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शानदार शुरुआत की। टीम ने पहला मैच 9 विकेट से जीतकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ओमान के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज करके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम के सुपर 4 में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। दोनों टीमें एक-दूसरे से हारना नहीं चाहेंगी।

खिताब की प्रबल दावेदार भारत ने आठ बार खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान ने दो बार खिताबी ट्रॉफी जीती है। दुबई की परिस्थितियां दोनों टीमों के स्पिनरों के लिए मददगार साबित होंगी। हालांकि, इस मैच से पहले सबसे बड़ी चुनौती दोनों टीमों के लिए सही प्लेइंग इलेवन चुनना होगी। तो आइये जानते हैं कैसे हो सकता है दोनों टीमों की प्लेइंग 11।

अर्शदीप सिंह मिलेगा मौका

टीम इंडिया यूएई के खिलाफ तीन स्पिन गेंदबाजों और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी। इन तीन स्पिनरों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे, जबकि जसप्रीत बुमराह मुख्य तेज गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। जबकि अर्शदीप सिंह की जगह नहीं मिली थी। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ पहले मैच में ओपनिंग की थी।

ऐसे में वे पाकिस्तान के खिलाफ भी ओपनिंग करते नजर आएंगे। सूर्या, तिलक और संजू सैमसन मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे टीम को संतुलित करेंगे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, पांड्या, दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भारतीय आक्रमण को मजबूती देंगे। अब देखना है कि क्या अर्शदीप सिंह टीम में जगह दी जाएगी।

India probable 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Pakistan probable 11

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, हसन नवाज, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)