‘कुरान के अलावा हमें कोई कानून मान्य नहीं’: आजम खान

न्यूज डेस्क — सपा के कद्दावर नेता व रामपुर से विधायक आजम खान ने लोकसभा में तीन तलाक बिल पर होने वाली बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इससे मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं है. जो लोग मुसलमान हैं, जो कुरान को मानते हैं, हदीस को मानते हैं, वह जानते हैं कि तलाक का पूरा प्रोसीजर कुरान में दिया हुआ है. हमारे लिए कुरान के उस प्रोसीजर के अलावा कोई भी कानून मान्य नहीं है. यहीं नहीं आजम खान ने आगे कहा कि जो कुरान कहता है, अगर उसके तहत कोई तलाक नहीं देता. खुला नहीं

Written By :

admin

Updated

December 27, 2018

न्यूज डेस्क — सपा के कद्दावर नेता व रामपुर से विधायक आजम खान ने लोकसभा में तीन तलाक बिल पर होने वाली बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इससे मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं है.

जो लोग मुसलमान हैं, जो कुरान को मानते हैं, हदीस को मानते हैं, वह जानते हैं कि तलाक का पूरा प्रोसीजर कुरान में दिया हुआ है. हमारे लिए कुरान के उस प्रोसीजर के अलावा कोई भी कानून मान्य नहीं है.

यहीं नहीं आजम खान ने आगे कहा कि जो कुरान कहता है, अगर उसके तहत कोई तलाक नहीं देता. खुला नहीं देता तो न वो तलाक है, न खुला है. लिहाजा यह बहस की बात नहीं है. हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया के मुसलमानों को कोई कानून मान्य नहीं है, सिर्फ कुरान है. वहीं लोकसभा में होने वाली बहस कर कहा कि पहले लोग उन औरतों को न्याय दें, जिन्हें शौहरों ने एक्सेप्ट नहीं किया. जो सड़कों पर फिर रही हैं. 

वहीं योगी सरकार के 3 मंत्रियों के निजी सचिवों के स्टिंग ऑपरेशन के सवाल पर आजम खान ने कहा कि कौन सी ऐसी बात है, जो किसी को मालूम नहीं है. सब जानते हैं देश का खजाना किसने लूटा? कोई स्टिंग से फायदा नहीं है. जिस दिन चार सुप्रीम कोर्ट के जजेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि इंसाफ चाहिए, उसी दिन पूरे देश को सड़कों पर आ जाना चाहिए था.