Anushka Sharma Birthday: कोहली ने जन्मदिन पर अनुष्का को दिया खास ‘तोहफा’

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 37 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। अनुष्का के जन्मदिन पर पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें खास तोहफा दिया है। जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठेगा। विराट का यह तोहफा सिर्फ अनुष्का को ही नहीं बल्कि हर उस शख्स को पसंद आएगा जिसने कभी किसी से प्यार किया हो। Anushka Sharma Birthday: अनुष्का को कोहली ने दिया खास गिफ्ट दरअसल, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि वह ही उनकी

Written By :

SK Sharma

Updated

May 1, 2025

anushka-virat

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 37 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। अनुष्का के जन्मदिन पर पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें खास तोहफा दिया है। जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठेगा। विराट का यह तोहफा सिर्फ अनुष्का को ही नहीं बल्कि हर उस शख्स को पसंद आएगा जिसने कभी किसी से प्यार किया हो।

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का को कोहली ने दिया खास गिफ्ट

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि वह ही उनकी सब कुछ हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी सबसे सुरक्षित जगह, मेरी हमसफर, मेरी बेस्ट हाफ, तुम ही मेरी सबकुछ हो। तुम हम सभी की जिंदगी की रोशनी हो, हम हर दिन आपसे और भी ज्यादा प्यार करते हैं, जन्मदिन मुबारक माई लव। “

Anushka Sharma Birthday: 2017 में हुई थी विराट-अनुष्का की शादी

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। इसके तीन साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। विराट-अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे का जन्म लंदन में हुआ था, जिसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों भारत छोड़कर विदेश शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। ‘जीरो’ में अनुष्का शर्मा के साथ अभय देओल, आर. माधवन और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में थे। फिल्म में शर्मा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आए थे।

चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी Anushka Sharma

अनुष्का की झोली में बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ है। बायोपिक में अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा का टीज़र जनवरी 2022 में रिलीज़ किया गया था। अनुष्का ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “यह वाकई एक खास फिल्म है क्योंकि इसकी कहानी बहुत शानदार है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)