अखिलेश यादव का जबरा फैन है दसवीं का छात्र शिवम

सीतापुर —  हर बच्चे की चाह होती है की वह पढ़ लिखकर IAS,पीसीएस,इंजीनिया,डॉक्टर या अन्य सरकारी सेवा में जाये लेकिन यूपी के सीतापुर में एक युवा छात्र इन सब से अलग है। उसकी इच्छा है कि वह अखिलेश यादव की तरह नेता बनना चाहता है। यहीं नहीं युवा शिवम पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाला दसवीं का छात्र है। शिवम पढ़ाई के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भी काम करता है। शिवम ने ऑनलाइन समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ले रखी है। शिवम पढ़ता तो RSS के स्कूल में है लेकिन उसे पूर्व CM अखिलेश यादव के

Written By :

admin

Updated

April 6, 2019

सीतापुर —  हर बच्चे की चाह होती है की वह पढ़ लिखकर IAS,पीसीएस,इंजीनिया,डॉक्टर या अन्य सरकारी सेवा में जाये लेकिन यूपी के सीतापुर में एक युवा छात्र इन सब से अलग है।

उसकी इच्छा है कि वह अखिलेश यादव की तरह नेता बनना चाहता है। यहीं नहीं युवा शिवम पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाला दसवीं का छात्र है। शिवम पढ़ाई के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भी काम करता है। शिवम ने ऑनलाइन समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ले रखी है। शिवम पढ़ता तो RSS के स्कूल में है लेकिन उसे पूर्व CM अखिलेश यादव के विचार अच्छे लगते हैं।

14 साल की उम्र में शिवम ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उसके  बाद शिवम के दिलो दिमाग पर अखिलेश यादव का भूत इस कदर सवार हुआ कि शिवम ने अपने घर पर अखिलेश यादव के बड़े-बड़े पोस्टर बैनर भी लगा रखे है। साथ ही अपनी मुलाकात व अखिलेश के द्वारा किये गए विकास कार्यो का एक एलबम भी बना रखा है। जिससे वह घर मे आने वाले मेहमानों को दिखाते भी है। 

इतना ही नही शिवम अपनी पढ़ाई से समय निकल कर लोगो के बीच जा कर अखिलेश यादव व उनकी पार्टी का गुनगन भी बड़ी खूबी से करते हैं। शिवम सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता हैं जो युवाओ के भविष्य को संभाल सकते है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रहने वाला 16 साल का छात्र शिवम सिंह अखिलेश यादव का अपना आदर्श मानता है। अखिलेश की मिमिक्री करने वाला शिवम डिंपल यादव के लिए कन्नौज में वोट मांगना चाहता है। इस साल हाई स्कूल की परीक्षा देने वाले शिवम का कहना है कि अगर उसे कन्नौज में भाभी डिंपल के लिए वोट मांगने का मौका मिलता है तो यह उसके लिए सपना पूरा होने जैसा होगा। वह खुश है कि उसकी बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और वह समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर सकता है। 

(रिपोर्ट-सुमित बाजपेयी,सीतापुर)