अमौसी एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा !

लखनऊ–अमौसी एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। राजधानी के  अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले ही पायलट की सूझबूझ के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट बाल – बाल बच गयी।  बता दें की लखनऊ से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के IX -193 विमान ने जैसे ही उड़ान भरनी चाही ; तभी फ्लाइट के पायलट को विमान से तेल लीक होने की जानकारी मिली। पायलट ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को टेक आफ करने से पहले ही रोक लिया। जिसके बाद अमौसी एयरपोर्ट पर पायलट और इंजीनियरों ने फ़्यूल टैक के लीकेज

Written By :

admin

Updated

March 27, 2019

लखनऊ–अमौसी एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। राजधानी के  अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले ही पायलट की सूझबूझ के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट बाल – बाल बच गयी। 

बता दें की लखनऊ से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के IX -193 विमान ने जैसे ही उड़ान भरनी चाही ; तभी फ्लाइट के पायलट को विमान से तेल लीक होने की जानकारी मिली। पायलट ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को टेक आफ करने से पहले ही रोक लिया। जिसके बाद अमौसी एयरपोर्ट पर पायलट और इंजीनियरों ने फ़्यूल टैक के लीकेज को पकड़ा और उसे ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया। गौरतलब है की अगर फ़्यूल टैक के लीकेज की जानकारी समय से नहीं लगती तो हवा में उड़ान भरते ही विमान में भीषण आग लग जाती और राजधानी में एक बड़ा हादसा हो जाता।