शादी के 3 तीन बाद लाखों का सामान लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’ 

फिरोजाबाद — जिले में एक नवविवाहिता ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब काफी देर तक परिजन नहीं जगे तभी दूधवाला घर पहुंचा और उसने देखा तो परिवार के सभी सदस्य चारपाहियों पर लेटे हुए थे जब उसने जगाने का प्रयास किया तो कोई नहीं जगा ।इसकी जानकारी उसने परिवार के अन्य सदस्यों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने  देखा तो नवविवाहिता और उसको लेने आए परिजन गायब थे।वहीं ग्रामीणों ने अचेत पडे पूरे परिवार के 6 सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर सूचना मिलते

Written By :

admin

Updated

February 19, 2019

फिरोजाबाद — जिले में एक नवविवाहिता ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गई।

सुबह जब काफी देर तक परिजन नहीं जगे तभी दूधवाला घर पहुंचा और उसने देखा तो परिवार के सभी सदस्य चारपाहियों पर लेटे हुए थे जब उसने जगाने का प्रयास किया तो कोई नहीं जगा ।इसकी जानकारी उसने परिवार के अन्य सदस्यों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने  देखा तो नवविवाहिता और उसको लेने आए परिजन गायब थे।वहीं ग्रामीणों ने अचेत पडे पूरे परिवार के 6 सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बता दें कि पूरा मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव आरोंज का है। जहाँ निवासी श्री कृष्ण के बेटे धर्मेन्द्र की शादी 15 फरवरी को एटा निवासी एक लड़की से हुई थी। शादी की रस्म के बाद सोमवार को नवविवाहिता के मौसा और मौसी उसको लेने के लिए घर आए थे,रात में उन लोगों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुराल के पूरे परिवार को अचेत कर दिया और इसके बाद घर में रखी हुई नगदी आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गये।

फिलहाल अभी पूरा पीड़ित परिवार अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।वहीं मौके पर पहुंचे सीओ अजय कुमार व थाना पुलिस जानकारी जुटा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।बता दें कि यह जिले में पहला मामला नही है इससे पहले भी कुछ महीनों में अनेकों मामले इस तरह के सामने आये है जिससे लगता है कही जिले में इस तरह का कोई गिरोह तो सक्रिय नही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले पर कितनी जल्दी कामयाबी  हासिल कर पाती है।