तमसा नदी में तैरता मिला अधिवक्ता का शव, मचा हड़कंप

पेशे से वकील अपना परिवार लेकर किराए के मकान में रहता है.आज सुबह ही वकील अपने घर से टहलने के निकला था.लेकिन काफी देर तक जब घर वापस नही आये तो...

Written By :

SK Sharma

Updated

March 5, 2020

अम्बेडकरनगर — संदिग्ध परिस्थितियों में नदी से अधिवक्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है.वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बता दें कि घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गदाएँ की है.जहां पर पेशे से वकील अपना परिवार लेकर किराए के मकान में रहता है.आज सुबह ही वकील अपने घर से टहलने के निकला था.काफी देर तक जब घर वापस नही आये तो परिजन उनकी की तलाश में जुट गए.काफी देर तक खोजबीन के बाद घर से थोड़ी दूर पर स्थिति तमसा नदी में व्यक्ति का तैरता शव देख स्कूली बच्चों के द्वारा मिली सूचना पर परिजन नदी पर पहुंचे तो शव देखकर चीख पुकार मच गई.

वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तो वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जा रही है.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)