परिचित ने नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहा अपराध कम होने की बजाय दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, एक महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं कई बार उसको धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई तो उसकी मदद करने की बजाय उसे छोड़कर चला गया। उसके बाद महिला ने तंग आकर पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म: जानकारी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 25, 2022

महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहा अपराध कम होने की बजाय दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, एक महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं कई बार उसको धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई तो उसकी मदद करने की बजाय उसे छोड़कर चला गया। उसके बाद महिला ने तंग आकर पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म:

जानकारी के मुताबिक यह घटना जयपुर के रामनगर के शास्त्री नगर का है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मनीष नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। काम काज को लेकर उसका यहां आना जाना होने लगा। वही एक दिन जब वह घर आया तो उस समय मैं अकेली थी। उसके बाद वह कोल्डड्रिंक लेकर आया उसको पीने के लिए दिया। वहीं कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने धमकी देकर बार बार किया दुष्कर्म:

उसके बाद वह अक्सर ही जब घर में अकेला देखता धमकी देकर दुष्कर्म करता। एक दिन मैंने परेशान होकर अपने पति से बताया तो वह गुस्सा होकर उसे छोड़कर चला गया। वहीं महिला की शादीशुदा जीवन खराब करने के बाद भी वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक दिन परेशान होकर पीड़ित महिला ने मनीष नाम के आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)