जब कन्हैया के सपोर्ट में आई लखनऊ की एसिड अटैक सरवाइवर्स…

लखनऊ– यहां शीरोज हैंगआउट में शुक्रवार को लिटरेरी फेस्टिवल में कन्हैया कुमार को मंच पर बुलाते ही बवाल हो गया। इस दौरान मौजूद समर्थकों ने ”भारत माता की जय” कन्हैया कुमार ”जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। वहीं, एवीबीपी और हिंदू युवा वाहिनी मेम्बर्स ने ”देश का गद्दार व मुर्दाबाद” के नारे लगाए। कन्हैया कुमार के विरोध को देखकर एसिड सरवाइवर्स रोने लगी और भीड़ से हाथ जोड़कर शांत होने के लिए विनती करने लगी। विरोध के दौरान मंच पर कन्हैया 30 मिनट तक बैठे रहे। कन्हैया ने कहा, ”18 राज्यो में आपकी सरकार है, आप किसी आदमी को बोलने से

Written By :

admin

Updated

November 11, 2017

लखनऊ– यहां शीरोज हैंगआउट में शुक्रवार को लिटरेरी फेस्टिवल में कन्हैया कुमार को मंच पर बुलाते ही बवाल हो गया। इस दौरान मौजूद समर्थकों ने ”भारत माता की जय” कन्हैया कुमार ”जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। वहीं, एवीबीपी और हिंदू युवा वाहिनी मेम्बर्स ने ”देश का गद्दार व मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

कन्हैया कुमार के विरोध को देखकर एसिड सरवाइवर्स रोने लगी और भीड़ से हाथ जोड़कर शांत होने के लिए विनती करने लगी।

विरोध के दौरान मंच पर कन्हैया 30 मिनट तक बैठे रहे। कन्हैया ने कहा, ”18 राज्यो में आपकी सरकार है, आप किसी आदमी को बोलने से रोक रहे हैं, यह सही नहीं है। प्रधानमंत्री की तरह मंच को सेल्फी खींचने का मंच मत बनाइए। मैं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हूं। मुझे कोई इतनी जल्दी नहीं हरा सकता है।