नाबालिग से दुष्कर्म करते हुए न‍िर्वस्‍त्र पकड़ा गया आरोपी, पकड़े जाने पर किया ऐसा काम

आज कल बाहर तो छोड़िए बहु और बेटियां अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे ही एक घटना उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां भोजपुर थाना क्षेत्र के पास गांव में एक किसान के घर में घुसकर गांव का ही लड़का  नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते हुए निर्वस्त्र पकड़ा गया । दरअसल, नाबालिग के बगल में सो रही बड़ी बहन ने आधी रात में लड़के को देख कर डर से चीखने लगी। युवती की चीख सुनकर घर के लोग जग गए और मौके पर ही उन्होंने आरोपी को निर्वस्त्र अवस्था में पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 12, 2021

आज कल बाहर तो छोड़िए बहु और बेटियां अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे ही एक घटना उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां भोजपुर थाना क्षेत्र के पास गांव में एक किसान के घर में घुसकर गांव का ही लड़का  नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते हुए निर्वस्त्र पकड़ा गया । दरअसल, नाबालिग के बगल में सो रही बड़ी बहन ने आधी रात में लड़के को देख कर डर से चीखने लगी। युवती की चीख सुनकर घर के लोग जग गए और मौके पर ही उन्होंने आरोपी को निर्वस्त्र अवस्था में पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं निर्वस्त्र अवस्था में पकड़े जाने पर आरोपी कहने लगा कि, कपड़े पहन लूं’ फिर पिट लेना।

निर्वस्त्र अवस्था में पकड़ा गया युवक:

जानकारी के मुताबिक भोजपुर के गांव का ही युवक घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करते हुए निर्वस्त्र पकड़ा गया। आरोपी को नाबालिग के परिजनों ने संदिग्ध हालत में पकड़ने पर जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूस कर किया रेप:

पुलिस ने इस घटना जानकारी देते हुए कहा कि गांव में आधी रात को किसान के घर में युवक घुस गया। परिजनों का आरोप है कि उसने किशोरी के मुंह को कपड़े से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बड़ी बहन की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। पीड़ित के परिवार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

बेहोशी का नाटक कर भागा आरोपी:

पुलिस और किशोरी के माता-पिता के साथ आरोपी को लेकर थाने आ रही थी, तभी रास्ते में युवक बेहोशी का नाटक करने लगा। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार हो जाने से गुस्साए पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर थाने से बाकी पुलिस बल पहुंच गया।  पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

 

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)