नदी किनारे भैंस चरा रहे मासूम को घसीट ले गया मगरमच्छ

बहराइच — खासेपुर गांव के निकट फूस की कटाई करने के लिए परिवार के साथ गए आठ वर्षीय मासूम को प्यास लगने पर वह घाघरा नदी के तट पर गया था। तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। वह उसे नदी में घसीट ले गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। मगर उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। बाराबंकी जिले के रामनगर थाना अंतर्गत गणेशपुर निवासी रामअवतार का पुत्र काशी (8 )

Written By :

SK Sharma

Updated

October 21, 2019

बहराइच — खासेपुर गांव के निकट फूस की कटाई करने के लिए परिवार के साथ गए आठ वर्षीय मासूम को प्यास लगने पर वह घाघरा नदी के तट पर गया था। तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। वह उसे नदी में घसीट ले गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। मगर उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना अंतर्गत गणेशपुर निवासी रामअवतार का पुत्र काशी (8 ) अपनी बहन की ससुराल जरवलरोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी शिवनरायन के यहां रहता था। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ फूस काटने के लिए थाना क्षेेत्र के ही खासेपुर गांव स्थित घाघरा नदी के कछार में गया हुआ था। यहां परिवार के लोग फूस की कटाई कर रहे थे। तभी मासूम काशी पानी लेने के लिए घाघरा नदी के तट पर गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। उसी बीच नदी में सभी को एक मगरमच्छ भी दिखाई दिया।

काशी के कपड़े भी नदी में ही पड़े हुए दिखाई दिए। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ द्वारा उसको निवाला बनाए जाने की बात कही है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलने पर जरवलरोड थाने के उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक ने बताया कि मासूम पानी लेने के लिए घाघरा नदी के तट पर गया था। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ द्वारा उसे नदी में घसीटनेे की जानकारी दी गई है। शनिवार को गोताखोर नदी के हिस्से को खंगालते रहे, लेकिन अभी तक उसके शव का पता नहीं चल सका है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)