गाजियाबाद में बरामद 40 महिलाएं पहुंची नेपाल, खाड़ी देशों में भेजने की थी तैयारी

0 13

बहराइच– नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से ले जाई गई 40 महिलाओं को गाजियाबाद और नेपाल में रखा गया था। इन महिलाओं को तीन दिन पूर्व माइती इंडिया संस्था के सहयोग से पुलिस ने बरामद किया। संस्था के पदाधिकारियों के साथ इन महिलाओं को सोमवार को नेपाल पहुंचाया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्कर अरसे से सक्रिय हैं। जिसके चलते अक्सर मानव तस्कर महिलाओं को नौकरी और शादी का सब्जबाग दिखाकर भारत लाते हैं। फिर उन्हें महानगरों के रास्ते खाड़ी देशों को भेज देते हैं। इसी तरह बीते एक माह में नेपाल के झापा, मोरल, काठमांडू, नवलपरासी, नारायण घाट आदि इलाकों से 21 से 42 वर्ष की 40 महिलाओं को शादी और नौकरी के बहाने भारत लाया गया। रुपईडीहा सीमा के रास्ते सभी को दिल्ली और गाजियाबाद पहुंचाया गया। वहां से महिलाओं को खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। तभी इसकी भनक सीमा पर सक्रिय माइती इंडिया संस्था की क्वार्डिनेटर इंदिरा पांडेय को लगी। 

Related News
1 of 1,456

उन्होंने भारत और नेपाल दूतावास से संपर्क साधा। इसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की मदद से छापेमारी की कार्रवाई दो दिन पूर्व की गई। गाजियाबाद के इंद्रपुरम स्थित एक मकान से 37 तथा दिल्ली के जीबी रोड स्थित एक मकान से 3 महिलाएं बरामद की गईं। इन महिलाओं को क्वार्डिनेटर इंदिरा पांडेय की अगुवाई में भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा सोमवार को लाया गया। यहां एसएसबी की लिखापढ़ी के बाद सभी 40 महिलाएं देर शाम नेपाल पहुंची। 

एसएसबी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन ने कहा कि गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में 40 महिलाएं बरामद हुई थीं। जो संस्था के महिला पदाधिकारी की देखरेख में लायी गयीं। सभी महिलाओं को नेपाल पुलिस और माइती नेपाल संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। माइती नेपाल के कोआर्डिनेटर केशव प्रसाद कोइराला ने बताया कि एसपी कार्यालय बांके ने महिलाओं का ब्यौरा और अभिलेख जमा करने के बाद परिवारीजनों को बुलवाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...