मकान खाली न करने पर दबंगों ने महिला समेत बच्चों को घर में बनाया बंधक

फर्रुखाबाद —फर्रुखाबाद में पुलिस की ढिलाई के चलते दबंग कुछ इस कदर हावी है कि किसी भी को किसी समय अपने निशाने पर ले सकते है । इसका ताजा मामला फर्रुखाबाद कोतवाली सदर इलाके के लोहाई रोड पर देखने को मिला। एक बुजुर्ग महिला रामबेटी के साथ उसकी बहु व छोटी सी बच्ची को दबंगो ने उसके ही घर में कैद कर दिया और मकान के प्रमुख दरवाजे पर ताला जड़ दिया। महिला को दबंग पप्पू पांडे ने आधी रात ताला लगा कर महिला व परिवार को जल्द मकान खाली की धमकी देकर चले गए लेकिन जाते जाते महिला के

Written By :

admin

Updated

October 17, 2018

फर्रुखाबाद —फर्रुखाबाद में पुलिस की ढिलाई के चलते दबंग कुछ इस कदर हावी है कि किसी भी को किसी समय अपने निशाने पर ले सकते है । इसका ताजा मामला फर्रुखाबाद कोतवाली सदर इलाके के लोहाई रोड पर देखने को मिला।

एक बुजुर्ग महिला रामबेटी के साथ उसकी बहु व छोटी सी बच्ची को दबंगो ने उसके ही घर में कैद कर दिया और मकान के प्रमुख दरवाजे पर ताला जड़ दिया। महिला को दबंग पप्पू पांडे ने आधी रात ताला लगा कर महिला व परिवार को जल्द मकान खाली की धमकी देकर चले गए लेकिन जाते जाते महिला के घर बंद कर दिया। दवंगो के आगे मोहल्ले का कोई भी आम जन ताला तोड़ने की कोशिश नहीं की।जब पुरे मामले की खबर मीडिया कर्मियों के द्वारा पुलिस को दी गयी तब कही जाकर मौके पर पुलिस पहुची और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर उसको मुक्त कराया गया।

जानकारी के मुताबिक दबंग पप्पू पांडे पर बीजेपी नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर का हाथ होने के चलते पुलिस ने पीड़ित परिवार की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और पीड़ित बुजुर्ग महिला दर बदर घूम रही है। जब पुरे मामले पर एएसपी त्रिभुवन सिंह से जानकारी चाही गयी तो वह मामले की जानकारी न होने की बात करने लगे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)