जयपुर से आये दोस्तों ने दम्पत्ति को खिलाई नशीली कचौड़ी,पत्नी से दुष्कर्म कर ले उड़े लाखों रुपए

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में दोस्ती के नाम पर दरिंदों ने हैवानियत का काम किया है। नशीली कचौरी खिलाकर दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर लाखों के जेवरात उड़ा दिए। यह सनसनीखेज घटना थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला शमशेर खानी में 28 वर्षीय इफ्तिखार के घर हुई है।  भांजे आसिफ ने अर्धबेहोशी हालत में इफ्तिखार व उसकी 25 वर्षीय पत्नी तराना को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर इस इफ्तिखार ने बताया कि मैं पहले जयपुर रहता था 5 सालों से यही रहने लगा लेकिन जयपुर आना जाना रहा। जयपुर के जनपद आमेर में नाई की थंडी निवासी जावेद एवं शाहिद

Written By :

admin

Updated

October 17, 2018

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में दोस्ती के नाम पर दरिंदों ने हैवानियत का काम किया है। नशीली कचौरी खिलाकर दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर लाखों के जेवरात उड़ा दिए। यह सनसनीखेज घटना थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला शमशेर खानी में 28 वर्षीय इफ्तिखार के घर हुई है। 

भांजे आसिफ ने अर्धबेहोशी हालत में इफ्तिखार व उसकी 25 वर्षीय पत्नी तराना को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर इस इफ्तिखार ने बताया कि मैं पहले जयपुर रहता था 5 सालों से यही रहने लगा लेकिन जयपुर आना जाना रहा। जयपुर के जनपद आमेर में नाई की थंडी निवासी जावेद एवं शाहिद उर्फ विकी से दोस्ती हो गई। यह लोग अक्सर मेरे घर आते थे और हम भी जयपुर जाने पर उनके यहां जाते थे। बीती शाम उक्त दोस्त घर पर आए जिन्होंने बताया कि मोहल्ला खटकपुरा में कुछ लोगों से रुपए लेने हैं हमने दोस्तों को खाना खिलाया जिन्होंने हम लोगों को जयपुर से लाई कचोरी खिलाई। कचोरी खाने के बाद मैं बेहोश हो गया और अब लोहिया अस्पताल में होश आया है। 

बताया गया कि दोस्तों ने बेहोश हो जाने के बाद तराना के साथ दुष्कर्म किया और जाते समय मकान से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमती जेवरात व 25 हजार की नकदी ले गए। जरदोजी का काम करने वाला इफ्तिखार थाना मऊ दरवाजा के ग्राम खिनमिनी का मूल निवासी है वह यहां बड़े भाई मुख्तयार के मकान में रहता है। इफ्तिखार के मकान पर फिलहाल ताला लगा है। पड़ोस के लोगों में उसके दोस्तों के प्रति जबरदस्त रोष व्याप्त है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)