घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने 9वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास

एटा–एटा में पड़ोस के ही रहने वाले तीन दबंगों को घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर 9वी की छात्रा के साथ मारपीट कर, कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।  पीड़ित छात्रा के चीखने की आवाज सुनकर आस पास और परिजनों के पहुंचने पर आरोपी दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। हद तो तब हो गयी जब पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ इलाका पुलिस के पास पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी

Written By :

admin

Updated

October 17, 2018

एटा–एटा में पड़ोस के ही रहने वाले तीन दबंगों को घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर 9वी की छात्रा के साथ मारपीट कर, कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

पीड़ित छात्रा के चीखने की आवाज सुनकर आस पास और परिजनों के पहुंचने पर आरोपी दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। हद तो तब हो गयी जब पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ इलाका पुलिस के पास पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाई न होने से पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगा रही है।

छात्रा थाना मिरहची पुलिस की कार्यप्रणाली से खिन्न सी है। पीड़िता छात्रा का आरोप है कि एक माह पूर्व जब वो पूर्व घर में अकेली थी तभी रात में पड़ोस के ही तीन युवक उसके घर के बाहर शराब पी रहे थे जिसका विरोध करने पर शराब के नशे में धुत्त तीनों युवक उसके घर में अकेला पाकर घुस गये और उसके कपड़े फाड़ने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे लेकिन उसकी चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों दबंग आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। घटना के बाद पीड़िता अपने साथ हुयी घटना को लेकर इलाका पुलिस के पास पहुंची लेकिन पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलन्द है और वो लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। 

घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी जब इलाक पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की तो पीड़िता एस एस पी कार्यालय पहुंची जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़िता की तहरीर पर थाना मिरहची पुलिस को मामला दर्जकर जॉंच के आदेश दिये है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)