रामलीला के मंच पर बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले की तहसील सिकंदराराऊ के क़स्बा कचौरा में आस्था के नाम पर भद्दा मजाक हुआ। यहां चल रहे रामलीला मंचन के दौरान रामलीला के मंच पर नर्तकियों का फूहड़ फ़िल्मी गानों पर डांस हुआ है।  अलवत्ता इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने इसे रुकवा दिया और कमेटी के पदाधिकारियों को इस प्रकार की हरकत से बाज आने की हिदायत भी दे दी। उधर हाथरस में एक दूसरे कार्यक्रम में भाग लेने आये प्रदेश के खाद्य तथा रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग से जब इस मामले पर प्रतिक्रिया चाही गयी तो उन्होंने इसे मुश्किल सवाल बताते हुए

Written By :

admin

Updated

October 15, 2018

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले की तहसील सिकंदराराऊ के क़स्बा कचौरा में आस्था के नाम पर भद्दा मजाक हुआ। यहां चल रहे रामलीला मंचन के दौरान रामलीला के मंच पर नर्तकियों का फूहड़ फ़िल्मी गानों पर डांस हुआ है। 

अलवत्ता इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने इसे रुकवा दिया और कमेटी के पदाधिकारियों को इस प्रकार की हरकत से बाज आने की हिदायत भी दे दी। उधर हाथरस में एक दूसरे कार्यक्रम में भाग लेने आये प्रदेश के खाद्य तथा रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग से जब इस मामले पर प्रतिक्रिया चाही गयी तो उन्होंने इसे मुश्किल सवाल बताते हुए प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)