बच्चों के हाथ-पैर बांधकर मां ने घर में लगाई आग,पाचों जिंदा जले

हमीरपुर — उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में घरेलू कलह के चलते एक लचार मां ने अपने चार बच्चों के हाथ-पैर बांधकर  और मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली. जिससे दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.  जबकि दो बच्चों समेत मां समेत इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ.फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है. बता दें कि यह दर्दनाक

Written By :

admin

Updated

October 13, 2018

हमीरपुर — उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में घरेलू कलह के चलते एक लचार मां ने अपने चार बच्चों के हाथ-पैर बांधकर  और मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली. जिससे दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. 

जबकि दो बच्चों समेत मां समेत इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ.फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है.

बता दें कि यह दर्दनाक घटना राठ थाना क्षेत्र के आमगांव की है. जहां अमगांव निवासी धर्मपाल श्रीवास की दो बीघा खेती है. इस खेती के सहारे ही वो पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को (28) व चार बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) का पालन-पोषण करता था. इसी बीच उसकी पत्नी प्रेमवती ने अपने के साथ और खुद पर भी मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई और बच्चों को बाहों में भर लिया.

वहीं घर में आग के लपटे आस पास के लोगो ने किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला.इस दौरान  झुलसे दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया. उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बच्चों समेत महिला को सीएचसी पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई.जबकि शनिवार को दो बच्चों के साथ मां ने भी दमतोड़ दिया. सीओ राठ अभिषेक यादव ने बताया कि शराब पीने के विवाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है.