लखनऊ:अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास की हालत बिगड़ी, PGI में भर्ती

लखनऊ –आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 7 दिन से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को रविवार देर रात पुलिस ने अनशन स्थल से हिरासत में ले लिया. उनकी पल्स रेट काफी नीचे चली गई. इसके कारण उन्हें आपात चिकित्सा के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए आ सकते हैं. वहीं पीजीआई परिसर में भारी संख्या में प्रशासन और पुलिस के अफसर मौजूद हैं. अनशन पर बैठे परमहंस की तबियत बिगड़ने पर रविवार को पुलिस ने उन्हें

Written By :

admin

Updated

October 8, 2018

लखनऊ –आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 7 दिन से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को रविवार देर रात पुलिस ने अनशन स्थल से हिरासत में ले लिया. उनकी पल्स रेट काफी नीचे चली गई. इसके कारण उन्हें आपात चिकित्सा के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है.

उन्हें आईसीयू में रखा गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए आ सकते हैं. वहीं पीजीआई परिसर में भारी संख्या में प्रशासन और पुलिस के अफसर मौजूद हैं. अनशन पर बैठे परमहंस की तबियत बिगड़ने पर रविवार को पुलिस ने उन्हें उठा लिया. पहले फैजाबाद में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन रात में हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें आनन-फानन में पीजीआई लाकर भर्ती कराया.

महंत परमहंस दास का पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर की देखरेख में इलाज चल रहा है. बता दें कि तपस्वी छावनी के महंत रामदास परमहंस को देर रात जबरन अनशन से उठाए जाने के बाद डीएम ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दी है.फिलहाल महंत की हालत गंभीर बताई जा रही है.