12 फीट लंबा अजगर कैसे निगल गया नीलगाय को- देखे तस्वीरें

फिरोजाबाद– जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विशालकाय अजगर नीलगाए के बच्चे को निगल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को यमुना नदी के किनारे छोड़ दिया। पूरा मामला जिले के सिरसागंज इलाके के कोरारा खुर्द गांव का है। जहां शुक्रवार सुबह एक भूखे विशालकाय अजगर ने नीलगाय को बच्चे को निगल लिया। ग्रामीणों के मुताबिक आज सुबह जब वह रोजाना की तरह अपने-अपने खेतों पर काम के लिए जा रहे थे तभी उन्हे कुछ अजीबो गरीब आवाज सुनाई पड़ी। पास जाकर

Written By :

admin

Updated

October 5, 2018

फिरोजाबाद– जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विशालकाय अजगर नीलगाए के बच्चे को निगल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को यमुना नदी के किनारे छोड़ दिया।

पूरा मामला जिले के सिरसागंज इलाके के कोरारा खुर्द गांव का है। जहां शुक्रवार सुबह एक भूखे विशालकाय अजगर ने नीलगाय को बच्चे को निगल लिया। ग्रामीणों के मुताबिक आज सुबह जब वह रोजाना की तरह अपने-अपने खेतों पर काम के लिए जा रहे थे तभी उन्हे कुछ अजीबो गरीब आवाज सुनाई पड़ी। पास जाकर देखा तो एक अजगर नीलगाए के बच्चे को निगल रहा था।

जिसे देख सभी गांव वालों के होश उड़ गए। ग्रमीणों ने हिम्मत जुटाते हुए लाठी-डंडो की मदद से नीलगाय के बच्चे को अजगर के मुहं से किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसका आधा शरीर अजगर निगल चुका था। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

python swallowed nilgai

पूरे घटना क्रम का वीडियो वहां मौजूद एक ग्रामीण ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर अजगर निकलते रहते हैं, लेकिन ऐसा विशालकाय अजगर नहीं देखा, जो नीलगाय को ही निगल गया।

python swallowed nilgai

मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर के पेट से मृत नीलगाय का बच्चा निकाला। वन्य कर्मियों ने बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट और वजन एक कुंतल है। उसे यमुना किनारे छोड़ दिया गया है।   

python swallowed nilgai