मथुरा: स्कूल जा रही छात्रा का कोतवाली के पास से अपहरण

मथुरा– कार सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर लिया। हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवालियां निशान खड़े होते है। घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को जल्द ही पकड़ने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक कक्षा नौ की छात्रा वैष्णवी सुबह आठ बजे अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी कोतवाली क्षेत्र में भेस बहोसा चौकी अखाड़ा के पास

Written By :

admin

Updated

September 29, 2018

मथुरा– कार सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर लिया। हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवालियां निशान खड़े होते है।

घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को जल्द ही पकड़ने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक कक्षा नौ की छात्रा वैष्णवी सुबह आठ बजे अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी कोतवाली क्षेत्र में भेस बहोसा चौकी अखाड़ा के पास एक कार आकर रुकी जिसमे बैठे बदमाश वैष्णवी को लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस कार सवार अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली से चंद कदम दूरी पर हुई अपहरण की वारदात से लोगों में आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छात्रा को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है।