बीजेपी विधायक के आवास पर चली गोली, गनर की हालत गंभीर, हैलट रेफर

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बीजेपी विधायक विक्रम सिंह के निवास पर विधायक के साले के रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। विधायक के प्राइवेट गनर को गोली लग गयी।  जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया । जहां हालात चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स विधायक के घर पहुंचकर पूंछतांछ में जुट गई। वहीं इस मामले में एसपी राहुल राज ने बताया कि विधायक जी के साले के रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई जिससे विधायक के गनर को गोली

Written By :

admin

Updated

September 25, 2018

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बीजेपी विधायक विक्रम सिंह के निवास पर विधायक के साले के रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। विधायक के प्राइवेट गनर को गोली लग गयी। 

जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया । जहां हालात चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स विधायक के घर पहुंचकर पूंछतांछ में जुट गई। वहीं इस मामले में एसपी राहुल राज ने बताया कि विधायक जी के साले के रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई जिससे विधायक के गनर को गोली लग गयी गई। जिसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

वहीँ प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो संतोष रिवाल्वर की सफाई कर रहा था तभी अचानक गोली चल गई जिससे उसके सीने में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने कानपूर हैलट के लिए रेफर कर दिया। एसपी ने बताया की विधायक के गनर को रिवाल्वर साफ करते समय गोली लगी हैं जिसका कानपूर में इलाज चल रहा हैं। जाँच के लिए एडिशनल एसपी को भेजा गया है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)