सवर्ण व OBC संगठनों ने कानपुर से लखनऊ विधानसभा तक निकाला पैदल मार्च

कानपुर–SC/ STएक्ट में संशोधन के बाद इसके विरोध में जगह – जगह लोग प्रदर्शन करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कल कानपुर के भारत माता मंदिर से सवर्ण समाज द्वारा लखनऊ तक पैदल मार्च निकाला गया।  कानपुर के भारत माता मंदिर से लखनऊ स्थित विधानसभा तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला; जिसमे सवर्ण समाज के सभी लोग और ओबीसी वर्ग के सभी संगठनों ने हिस्सा लिया। बता दें की यह पैदल मार्च यूपी के मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए निकाला गया था। इस मार्च में मुख्य रूप से परमट मंदिर के महंत रमेश पूरी ,सिद्धनाथ घात के महंत अरुण

Written By :

admin

Updated

September 10, 2018

कानपुर–SC/ STएक्ट में संशोधन के बाद इसके विरोध में जगह – जगह लोग प्रदर्शन करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कल कानपुर के भारत माता मंदिर से सवर्ण समाज द्वारा लखनऊ तक पैदल मार्च निकाला गया। 

कानपुर के भारत माता मंदिर से लखनऊ स्थित विधानसभा तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला; जिसमे सवर्ण समाज के सभी लोग और ओबीसी वर्ग के सभी संगठनों ने हिस्सा लिया। बता दें की यह पैदल मार्च यूपी के मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए निकाला गया था। इस मार्च में मुख्य रूप से परमट मंदिर के महंत रमेश पूरी ,सिद्धनाथ घात के महंत अरुण चैतन्य पूरी ,पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास, संजीव मिश्रा , मनोज सेंगर , गूगल गोल्डन मैन मनीष शर्मा , पूर्व पार्षद प्रधान जगत बिहारी , संजय त्रिपाठी ,पंकज दीक्षित , श्याम शुक्ला, सीमा त्रिपाठी , मनु दीक्षित ,मयंक मिश्रा , प्रतीक मिश्रा , तुषार पांडेय , अभी द्विवेदी ,आशीष शुक्ल , अनुरुद्ध सिंह ,संतोष सिंह , अर्पित माथुर ,आशीष त्रिपाठी , पंकज निगम ,राजेश श्रीवास्तव , विकास यादव , आकाश शर्मा सहित तकरीबन 1500 लोग शामिल थे। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह )