बदायूं – फर्रूखाबाद मार्ग पर बाढ के पानी मे डूबने से बाइक सवार की मौत

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर जारी है । सड़क के ऊपर बह रही उफनाई गंगा के पानी को पार करते वक्त एक बाइक सवार युवक गिर गया।बाढ़ के चलते युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा ।मामला थाना राजेपुर के ग्राम चित्रकूट का है ।  अपने घर जा रहा युवक ग्राम चित्रकूट में सड़क पर बनी डीप से गुजर रहा था  । डीप के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। युवक बाइक पर सबार होकर फर्रुखाबाद के लिये राजेपुर की तरफ से आ रहा था। अचानक निकलते समय वह डीप के ऊपर वह रहे बाढ़ के पानी

Written By :

admin

Updated

September 8, 2018

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर जारी है । सड़क के ऊपर बह रही उफनाई गंगा के पानी को पार करते वक्त एक बाइक सवार युवक गिर गया।बाढ़ के चलते युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा ।मामला थाना राजेपुर के ग्राम चित्रकूट का है । 

अपने घर जा रहा युवक ग्राम चित्रकूट में सड़क पर बनी डीप से गुजर रहा था  । डीप के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। युवक बाइक पर सबार होकर फर्रुखाबाद के लिये राजेपुर की तरफ से आ रहा था। अचानक निकलते समय वह डीप के ऊपर वह रहे बाढ़ के पानी में डूब गया। वह गंगा की तेज धार में बाइक समेत बह गया। लोगों ने मशक्कत कर उसकी बाइक बाहर निकाल ली।  पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। 

पुलिस ने युवक की जेब से मिले डाइविंग लाइसेंस और बाइक नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त नरेंद्र सिंह निवासी महमूदापुर थाना जहानगंज के रूप में की है। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को लोहिया अस्पताल में रखाया गया है। परिजनों को सूचना दी जा रही है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)