दम्पत्ति में हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत

बलिया– जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी कस्बे में एक पति ने अपने ही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पति पुलिस की पकड़ से फरार है। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी कस्बे में एक घर से अचानक गोली की आवाज से आस पास के लोग दहसत में आ  गए और घर मे जाकर देखा गया तो सबके होश उड़ गए ।दरअसल पूरा मामला यह है कि दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी स्थित अपने

Written By :

admin

Updated

August 25, 2018

बलिया– जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी कस्बे में एक पति ने अपने ही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पति पुलिस की पकड़ से फरार है।

दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी कस्बे में एक घर से अचानक गोली की आवाज से आस पास के लोग दहसत में आ  गए और घर मे जाकर देखा गया तो सबके होश उड़ गए ।दरअसल पूरा मामला यह है कि दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी स्थित अपने मकान में निर्मल चौबे का परिवार रहता है।सभी लोग बलिया काम से गये थे।शुक्रवार के दोपहर में पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।और राकेश ने अपनी पत्नी जय श्री को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को और 100 नम्बर को कर दी।मौके पर पुलिस पहुच गयी।इसी बीच निर्मल चौबे भी घर आ गए जो शव को लेकर सोनबरसा चले गए।जहा शव को पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।पुलिस ने देवर मुकेश  को पकड़ लिया।तथा पूछताछ के लिए थाने ले गयी।वही गोली मार कर राकेस(पति) फरार हो गया

सूचना पर पहुंची पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने दावा किया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है हत्या की कारण क्या रही इसकी अभी पुष्टि नही की गई ।लेकिन पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों से तहरीर नही मिली है जैसे तहरीर मिलती है उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

(रिपोर्ट -मनोज चतुर्वेदी, बलिया )