बेटा, बेटी व उसके प्रेमी ने रची थी पिता की हत्या की साजिश

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली लगी। दरअसल जिंदा हालत में एक व्यक्ति रोड की किनारे पाया गया था।  जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल मर एडमिट कराया था।  हालत नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर किया गया। जिसके बाद व्यक्ति की स्थिति में सुधार होने के बाद उसने पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी और अपने लड़के सुनील , लड़की सुनिलिका व लड़की के प्रेमी अजय को इस घटना का दोषी भी बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में

Written By :

admin

Updated

August 16, 2018

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली लगी। दरअसल जिंदा हालत में एक व्यक्ति रोड की किनारे पाया गया था।  जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल मर एडमिट कराया था। 

हालत नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर किया गया। जिसके बाद व्यक्ति की स्थिति में सुधार होने के बाद उसने पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी और अपने लड़के सुनील , लड़की सुनिलिका व लड़की के प्रेमी अजय को इस घटना का दोषी भी बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी विनोद सिंह ने बताया कि बेटी की शादी उसका लड़का अपनी बहन से कराना चाहता था और इस शादी का विरोध पिता द्वारा लगातार किया करता था।

जिसके बाद उसके बेटे ने पैसा निकालने के बहाने पिता को कानपुर ले जाने की बात कहकर उसे घर से ले गया और कुछ दूर पहुंचते ही उसने अपने दोस्त सहित अपने पिता को गोली मार दी और धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता को मृत समझकर घटनास्थल से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और एक आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।

(रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )