TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी पर भड़के अखिलेश यादव

Mahua Moitra viral video: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। इस बीच इंडिगो की एक फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत और गरमा गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव महुआ मोइत्रा के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने BJP पर तीखा हमला बोला है। वहीं आप नेता

Written By :

SK Sharma

Updated

May 8, 2026

mahua-moitra.jpg

Mahua Moitra viral video: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। इस बीच इंडिगो की एक फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत और गरमा गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव महुआ मोइत्रा के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने BJP पर तीखा हमला बोला है। वहीं आप नेता संजय सिंह ने

क्या है पूरा मामला

दरअसल तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न किया गया। उन्होंने दावा किया कि विमान में सवार कुछ यात्रियों ने उन्हें अपने अभद्र व्यवहार का निशाना बनाया और नारे लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’पर पोस्ट करते हुए, महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 से दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान इंडिगो की फ्लाइट में सवार 4-6 लोगों के एक समूह ने न केवल उन्हें घूरा, बल्कि विमान लैंड होने के बाद उनके सामने ‘चोर-चोर’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए उनका वीडियो भी बनाया।

इस घटना को अपनी निजी सुरक्षा और गरिमा का उल्लंघन बताते हुए, महुआ मोइत्रा ने जोर देकर कहा कि इसे “जनता का गुस्सा” कहना गलत होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी हरकत थी, जिसका मकसद जान-बूझकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना था। IndiGo Airlines और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को टैग करते हुए, TMC सांसद ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एयरलाइन से यह भी कहा कि वह फ़्लाइट क्रू की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे और इसमें शामिल यात्रियों को “नो-फ़्लाई लिस्ट” में डाल दे।

अखिलेश ने बीजेपी को नारी विरोधी बताया

इस घटना के बाद विपक्ष बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी का घमंड और गुंडागर्दी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा को नारी विरोधी बताया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “भाजपाइयों को उनके घर की महिलाओं द्वारा यह समझाया जाना चाहिए कि अगर उनकी बहन-बेटियों के साथ सरेआम ऐसा व्यवहार हो तो उन्हें कैसा महसूस होगा”।

बीजेपी का घमंड और गुंडागर्दी-संजय सिंह

संजय सिंह ने पोस्ट में लिखा कि देश में कैसी गुंडागर्दी चल रही है? टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ जो अभद्रता हुई, उससे साफ दिखाई दे रहा है कि BJP का अहंकार चरम पर पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का घमंड ज्यादा दिन नहीं चलता और चुनाव जीतने के बाद इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने लिखा कि जब रावण का घमंड नहीं चला तो तुम्हारा भी नहीं चलेगा।

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। जहां एक ओर BJP राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार यह कह रही हैं कि TMC के पास अभी भी “नैतिक जनादेश” है और पार्टी चुनाव नतीजों को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)