Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, सोना 7,000 तो चांदी 13,000 रुपये हुई सस्ती

Gold Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 23 मार्च को देश में सोने और चांदी के कीमतों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। MCX चांदी की कीमत 13,606 रुपये गिरकर 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि सोना करीब 7,135 रुपये गिरकर 1,37,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। Gold Silver Rate Today: चेक करें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें दिल्ली-देश की राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने का भाव 14,017 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,850 प्रति ग्राम,

Written By :

SK Sharma

Updated

March 23, 2026

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 23 मार्च को देश में सोने और चांदी के कीमतों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। MCX चांदी की कीमत 13,606 रुपये गिरकर 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि सोना करीब 7,135 रुपये गिरकर 1,37,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

Gold Silver Rate Today: चेक करें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

दिल्ली-देश की राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने का भाव 14,017 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,850 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,517 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई-देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 मार्च को 24-कैरेट सोने का भाव 14,002 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,835 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,502 प्रति ग्राम है। इसके अलावा चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम

कोलकाता-कोलकाता में आज 24-कैरेट सोने का भाव 14,002 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,835 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,502 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई- चेन्नई में आज 24-कैरेट सोने का भाव 14,128 प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,950 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,800 प्रति ग्राम है। जबकि चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम

Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जबरदस्त गिरावट

उधर वैश्विक बाजारों में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट पर बढ़ते तनाव और मज़बूत होते अमेरिकी डॉलर के बीच, दोनों कीमती धातुओं पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। COMEX पर सोना 5.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,359 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जबकि चांदी 6.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस आ गई है। पिछले हफ़्ते भी सोने में लगभग 11% की गिरावट आई थी जिसे 1983 के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट माना जा रहा है। वहीं, एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान, चांदी की कीमत भी लगभग 3% गिरकर $67.5 प्रति औंस पर आ गई।

क्यों आ रही सोने-चांदी के दाम में गिरावट

जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। नतीजतन, सेंट्रल बैंकों जिनमें US फेडरल रिजर्व भी शामिल है द्वारा जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीदें कम हो गई हैं। चूंकि सोना नॉन-यील्डिंग एसेट है जिससे कोई रिटर्न नहीं मिलता, इसलिए ऐसे माहौल में इसकी मांग कम हो जाती है, जिससे कीमतों पर नीचे की ओर दबाव पड़ता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)