Hyderabad Fire: हैदराबाद के चारमीनार इलाके में लगी भीषण आग, 17 लोग जिंदा जले

Hyderabad Fire: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के ऐतिहासिक चारमीनार (Charminar) के पास एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड करीब 17 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 11 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया । इस हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य

Written By :

SK Sharma

Updated

May 18, 2025

Hyderabad Gulzar Houz Fire

Hyderabad Fire: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के ऐतिहासिक चारमीनार (Charminar) के पास एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड करीब 17 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 11 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।

इस हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जानकारी होते हुए ही केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, राज्य मंत्री प्रभाकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Hyderabad Fire: गहरी नींद में सो रहे थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद की ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक इमारत में आग लग गई। ये आग रविवार सुबह करीब 5.30 बजे तब लगी जब लोग गहरी नींद में थे । आग इमारत के नीचे कमर्शियल हिस्से में शुरू हुई और पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धुएं के कारण दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि कई झुलस गए। घायलों को डीआरडीओ अस्पताल, उस्मानिया जनरल अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के शिकार ज्वैलर्स के कारोबारी प्रतिष्ठान से जुड़े दो परिवार हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बिल्डिंग में 30 से ज्यादा लोग रह रहे थे, इनमें से ज्यादातर किराएदार थे। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)