शीतलहर-कोहरे का डबल अटैक, साल के अंतिम दिन दिल्ली-NCR में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

Weather Update: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (snowfall) का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। नए साल से पहले दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक ने राजधानी वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-NCR साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को हाड़ कंप देने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। Weather Update: नए साल पर बारिश की संभावना

Written By :

SK Sharma

Updated

December 31, 2024

Weather Update: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (snowfall) का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। नए साल से पहले दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक ने राजधानी वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-NCR साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को हाड़ कंप देने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Weather Update: नए साल पर बारिश की संभावना

उधर मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार यानी आज के मौसम की बात करें तो ज्यादातर इलाकों में ठंड रहेगी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Delhi Weather Update: धूप को तरसे लोग

आज यानी 31 दिसंबर 2024 को सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 09.6 और पालम में न्यूनतम तापमान 08.3 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी को मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो सकता है। नए साल पर तापमान में गिरावट और कोहरा बढ़ने की संभावना है। जनवरी के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद तापमान में कमी लोगों को ठंड का एहसास करा रही है। राजधानी दिल्ली में लोग धूप के लिए तरस रहे हैं। दिनभर शीतलहर और आसमान में छाए बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, जिसकी वजह से बाकी राज्यों में भी पारा गिर गया है। नए साल में भी लोग ठंड से कांपेंगे।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)