T20 World Cup के बीच टीम इंडिया के धरंधर ने लिया संन्यास, धोनी के अंदाज में क्रिकेट को कहा अलविदा

Kedar Jadhav Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 39 वर्षीय केदार जाधव ने अपने फैसले की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है,

Written By :

SK Sharma

Updated

June 3, 2024

Kedar Jadhav Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 39 वर्षीय केदार जाधव ने अपने फैसले की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना ‘जिंदगी के सफर में’ सुनाई दे रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने करियर के यादगार पलों को शेयर किया।

अचानक किया संन्यास का ऐलान

केदार ने दोपहर करीब 3 बजे अपने संन्यास की घोषणा की। इस दौरान केदार जाधव ने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया। केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे करियर में मुझे प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। आज दोपहर 3 बजे के बाद मुझे क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायर समझा जाए।” जाधव ने 16 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया और 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला।

Kedar Jadhav Retirement: केदार जाधव का क्रिकेट करियर

2019 विश्व कप का हिस्सा रहे बैटिंग ऑलराउंडर ने 73 वनडे मैचों में 1389 रन बनाए और 27 विकेट लिए। उन्होंने 9 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 122 रन बनाए और इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 58 रहा। केदार जाधव पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर थे। टीम इंडिया ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी वह नजर नहीं आए। फिटनेस और खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर रहे इस खिलाड़ी ने कई बार वापसी की कोशिश भी की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए।

केदार ने धोनी के अंदाज में लिया संन्यास

दिलचस्प बात यह है कि जाधव का सोशल मीडिया पोस्ट एमएस धोनी के इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट नोट से काफी मिलता-जुलता है। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर की तस्वीरों का स्लाइड शो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में मशहूर बॉलीवुड गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ सुनाई दे रहा था। साथ ही कैप्शन में लिखा था, “पूरे समय आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। शाम 6:29 बजे से मुझे रिटायर्ड समझिए।”

ये भी पढ़ेंः- फिर सुलग उठा नंदीग्राम ! चुनाव से पहले TMC-BJP वर्कर भिड़े, महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)