Deepika Padukone Pregnant: मां बनने वाली है दीपिका पादुकोण, खास अंदाज में शेयर की गुडन्यूज

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां फैंस को जिस गुडन्यूज का इंतजार था वो अब जल्द ही मिलने वाली है।

Written By :

SK Sharma

Updated

February 29, 2024

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां फैंस को जिस गुडन्यूज का इंतजार था वो अब जल्द ही मिलने वाली है।

अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। दीपिका की डिलीवरी सितंबर 2024 को होगी। इस बात की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को फैंस और सेलेब्स ढेरों बधाईयां देते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है।

दीपिका-रणवीर को मिल रही बधाईयां

अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स अपने अपने अंदाज में दोनों को बधाई दे रहे हैं। जिसमें मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी, मियांग चैंग, कु्ब्रा सैत, मसाबा गुप्ता जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 38 साल में दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अभिनेत्री मां बनने को लेकर हमेशा से उत्साहित रही हैं। फैंस भी उनके मदर्स क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे।

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में हुईं प्रेगनेंट, अगले माह देंगी बच्चे को जन्म

2018 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की शादी के बाद से कई बार प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि अब अभिनेत्री फाइनली प्रेग्नेंट हैं और इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी फिल्म रामलीला के सेट पर शुरू हुई थी। 2012 में उन्होंने डेट करना शुरू किया था। फिर 2018 में कपल की इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)