मुंबई पुलिस के सुपर कॉप हिमांशु रॉय ने खुद को मारी गोली

न्यूज डेस्क– मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर हिमांशु रॉय ने अपने सरकारी आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से शुक्रवार दोपहर करीब 1.40 बजे खुद को गोली मार ली है। वह 54 वर्ष के थे।रॉय 1988 के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर थे।   और कई बड़े मामलों को सुलझाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। रॉय के द्वारा ही आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला उजागर किया था। उन्होंने ही बिंदू दारा सिंह को बुकियों के साथ तालमेल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र एटीएस के चीफ रॉय पिछले कुछ समय से कैंसर

Written By :

admin

Updated

May 11, 2018

न्यूज डेस्क– मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर हिमांशु रॉय ने अपने सरकारी आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से शुक्रवार दोपहर करीब 1.40 बजे खुद को गोली मार ली है। वह 54 वर्ष के थे।रॉय 1988 के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर थे।

 

और कई बड़े मामलों को सुलझाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। रॉय के द्वारा ही आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला उजागर किया था। उन्होंने ही बिंदू दारा सिंह को बुकियों के साथ तालमेल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र एटीएस के चीफ रॉय पिछले कुछ समय से कैंसर से भी पीड़ित थे। हालांकि उन्होने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।