लखनऊ विधानसभा के सामने किसान ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास, वजह जान उड़ जाएंगे होश

प्रदेश के उन्नाव जनपद के मौरावां इलाके से पत्नी, मां, बहन और बच्चों समेत छह लोगों के साथ विधानभवन के समक्ष आत्मदाह करने आए किसान बलजीत सिंह को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की वारदात से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की

Written By :

SK Sharma

Updated

June 9, 2023

प्रदेश के उन्नाव जिले के मौरावां इलाके से पत्नी, मां, बहन और बच्चों समेत छह लोगों के साथ लखनऊ विधानसभा के समक्ष आत्मदाह करने आए किसान बलजीत सिंह को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की वारदात से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता से सभी को समय रहते बचा लिया गया। बलजीत और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। सभी को महिला थाना ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें..Kanpur: पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से की लूटपाट, इंस्पेक्टर के घर से बरामद हुई 50 किलो चांदी

एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा के मुताबिक किसान बलजीत सिंह को उन्नाव में अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों पड़ोसी ने घर में घुसकर पूरे परिवार की जमकर पिटाई की थी और उन्हें धमकी भी दे रहा था। पीड़ित ने मौरावां थाने में आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से मदद न मिलने और आरोपितों की प्रताड़ना से परेशान होकर बलजीत सिंह ने पूरे परिवार के साथ विधानसभा के समक्ष आत्मदाह करने का निर्णय कर लिया।

शुक्रवार को सभी विधानसभा के सामने पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास करने लगे। तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सभी को ऐसा करने से बचा लिया। पुलिस ने पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। परिवार ने उच्चाधिकारियों से मुलाकात करने की बात कही है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)