ममेरे भाई ने बहन के साथ मारपीट कर जबरन किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

देश में बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक ममेरे भाई ने रेस्टोरेंट में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म कर अश्लीलत और अभद्रता करते हुए वीडियो बनाया। इतना ही नही उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने पर पीड़िता ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछ ताछ जकर रही है । ममेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म:

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

September 7, 2022

देश में बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक ममेरे भाई ने रेस्टोरेंट में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म कर अश्लीलत और अभद्रता करते हुए वीडियो बनाया। इतना ही नही उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने पर पीड़िता ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछ ताछ जकर रही है ।

ममेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म:

जानकारी के मुताबिक़ यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह मां और तीन भाइयों के साथ रहती है। मां बीमार है और भाई रोजाना सुबह ही मजदूरी करने निकल जाते हैं। वहीं पीड़िता ने बताया कि करीब चार साल से उसके घर में ममेरे भाई बिलाल का आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच एक दिन वह घर में अकेली थी उसी दौरान बिलाल घर आया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसको वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।

शादी करने से इनकार करने पर वायरल किया विडियो:

पीड़िता ने बताया कि बीती 29 अगस्त को वह बाजार में अपनी मां की दवाई लेने के लिए गई थी। तभी रास्ते में आरोपी बिलाल आया और तमंचा दिखाकर जबरन रेस्टोरेंट में ले गया। वहीं आरोपी ने उसपर निकाह करने के लिए कहने लगा जबकि वह पहले से शादीशुदा है। युवती के मना करने पर उसने दबोच लिया और अभद्रता करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

ढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)