दूल्हे की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, जानिए क्यों रश्मों के बीच शादी से कर दी इनकार

ग्रामीण इलाकों की पढ़ी लिखी बेटियां अब अपने जीवन का फैसला खुद लेने में सक्षम हो रही है। ऐसे ही हरदोई के ग्रामीण इलाके से एक वाक्या सामने आया है। यहां के एक गांव में आई बारात को दुल्हन ने शादी से इनकार कर वापस लौटा दी। दरअसल, दूल्हा शादी में पूरी तरह नशे में धुत होकर आया था। जिसके चलते दुल्हन ने शादी को चल रही रश्मों को बीच में ही रोक कर बारात वापस कर दी। इस पर दूल्हे पक्ष वालों ने बहुत नराजगी व्यक्त करते हुए और पंचायत बुला लिया। रश्मों के बीच दुल्हन ने शादी से

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

February 7, 2022

ग्रामीण इलाकों की पढ़ी लिखी बेटियां अब अपने जीवन का फैसला खुद लेने में सक्षम हो रही है। ऐसे ही हरदोई के ग्रामीण इलाके से एक वाक्या सामने आया है। यहां के एक गांव में आई बारात को दुल्हन ने शादी से इनकार कर वापस लौटा दी। दरअसल, दूल्हा शादी में पूरी तरह नशे में धुत होकर आया था। जिसके चलते दुल्हन ने शादी को चल रही रश्मों को बीच में ही रोक कर बारात वापस कर दी। इस पर दूल्हे पक्ष वालों ने बहुत नराजगी व्यक्त करते हुए और पंचायत बुला लिया।

रश्मों के बीच दुल्हन ने शादी से किया इनकार:

जानकारी के मुताबकि यह मामला हरदोई इलाके की ग्राम पंचायत गौरीफर्खुद्दीन का है। यहां पर एक किसान परिवार की बेटी का विवाह उन्नाव जनपद के कन्हौआ गांव के एक युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात भी धूमधाम के साथ गांव आई और दुल्हन के परिजनों ने बारात का अच्छे से स्वागत भी किया। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद जब जयमाला के समय दुल्हन स्टेज पर आई तो उसने अपने होने वाले जीवनसाथी को नशे में पूरी तरह से धुत देखा। इसके बाद दुल्हन ने सबके सामने नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

पूरी रात चली पंचायत:

दुल्हन ने दूल्हे को नशें में देखते ही वरमाला डालने से मना कर दिया। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने अपना इरादा नहीं बदला। दुल्हन ने कहा कि नशेड़ी से शादी करने के बाद जीवन नर्क हो जाएगा। उसके बाद पूरी रात पंचायत चली के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दुल्हन के इस फैसले पर गांव के सभी लोग उसकी तारीफ करते नजर आए।

 

भी पढ़ें.. Valentine Week: 7 फरवरी से शुरू हो रहा प्रेम का सप्ताह, जानें क्यों पहले ही दिन मनाया जाता है Rose Day

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)