IMD ने दी चेतवानी: यूपी के इन शहरों में होगी बारिश, जारी रहेगा बर्फीली हवाओं का कहर

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तो दूसरी तरफ सर्दी के मौसम में कोहरे और बारिश के कहर से लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है। वही यूपी की राजधानी लखनऊ में लखनऊ में बीते गुरुवार को मिनिमम टेंपरेचर 4।5 तक पहुंच गया था। बता दें कि मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी वैसे ही ठंड रहने की संभावना जताई है। 23 जनवरी तक रहेगा ऐसा ही मौसम: IMD के अनुसार बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश केर मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ता

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 21, 2022

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तो दूसरी तरफ सर्दी के मौसम में कोहरे और बारिश के कहर से लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है। वही यूपी की राजधानी लखनऊ में लखनऊ में बीते गुरुवार को मिनिमम टेंपरेचर 4।5 तक पहुंच गया था। बता दें कि मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी वैसे ही ठंड रहने की संभावना जताई है।

23 जनवरी तक रहेगा ऐसा ही मौसम:

IMD के अनुसार बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश केर मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यूपी के कई इलाकों में आज से 23 जनवरी तक ऐसे ही मौसम का हाल बना रहेगा। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना है।

यूपी के इन शहरों में इतना रहा तापमान:

आपको बता दें कि यूपी के कई शहरों में मिनिमम टेंपरेचर बहुत कम देखा गया। वही वाराणसी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। तो प्रयागराज में टेंपरेचर 6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में मिनिमम टेंपरेचर 6।7 डिग्री सेल्सियस और , मेरठ में यह तापमान 4।8 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया गया।

कोहरे के साथ ठंड का जारी रहेगा कहर:

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पुरे उत्तर प्रदेश में ठंड का असर और तेज़ी से बढ़ जाएगा। कई शहरों में तो बीते गुरुवार को बहुत ज्यादा ठंड का कहर रहा। वही राजधानी लखनऊ में तापमान तापमान 4।5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9।4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वही मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को सर्दी बढने के साथ साथ बारिश भी होने का एलर्ट जारी किया है।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)