विक्की और कैटरीना की तरह इन सेलिब्रिटियों ने अपनी शादी में खर्च किये करोड़ों रूपए, जानकर हो जायेंगे हैरान

आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। विक्की और कैटरीना हाल ही में शादी के पवित्र बंधन में बधे हैं।

0 55

आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। विक्की और कैटरीना हाल ही में शादी के पवित्र बंधन में बधे हैं। बता दें कि बॉलीवुड स्टार से लेकर टीवी सीरियल के सितारे भी अपनी शादियां बेहद अलग अंदाज और आलिशान तरीके से कर रहे हैं। हाल ही में विक्की और कैटरीना की शादी शाही अंदाज में राजस्थान के सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने बरवाड़ा किले में हुई। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज ने अपनी शादियों में करोड़ों रूपये खर्च किये हैं। आइये आपको बताते है उन सेलिब्रिटियों के बारे में….

विराट और अनुष्का शर्मा:

भारतीय क्रिकेट के स्टार कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटली में हुई थी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी शादी में करीब 90 करोड़ रूपये खर्च किया था। बता दें कि उनकी शादी में भेद करीबी लोगों को ही बुलाया गया था।

दीपिका और रणवीर:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली के लोक कोमो में २०१८ में हुई थी। दीपिका और रणवीर की शादी ग्रैंड तरीके से हुई थी। जानकारी के मुताबिक इन्होने अपनी शादी में करीब 95 करोड़ रुपये खर्च किया था।

Related News
1 of 295

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी जोधपुर के उमैद भवन में 1 दिसंबर 2018 में हुई थी। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनकी शाही शादी में 105 करोड़ रूपये खर्च हुए थे। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी का पूरा खर्च उन्होंने और निक ने मिलकर उठाया था।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments