37.44 करोड़ रूपये हड़पने के लिए शख्स ने एक व्यक्ति को कोबरा से कटवाया, जानिये क्या है सच

दुनिया में पैसे के लालच में इंसान किसी भी हद तक गिर जाता है। वही महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 54  वर्षीय शख्स ने बीमे के 37.44 करोड़ हड़पने के लिए खुद के मौत की खतरनाक साजिश रची और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कोबरा से कटवा कर मार डालता है। इस मामले में जब बीमा कंपनी को शक हुआ तो उसने छानबीन कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार: पुलिस ने 54 वर्षीय शख्स को अपनी फर्जी मौत का साजिश रचने और एक

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 28, 2021

दुनिया में पैसे के लालच में इंसान किसी भी हद तक गिर जाता है। वही महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 54  वर्षीय शख्स ने बीमे के 37.44 करोड़ हड़पने के लिए खुद के मौत की खतरनाक साजिश रची और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कोबरा से कटवा कर मार डालता है। इस मामले में जब बीमा कंपनी को शक हुआ तो उसने छानबीन कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार:

पुलिस ने 54 वर्षीय शख्स को अपनी फर्जी मौत का साजिश रचने और एक मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.वहीं हत्या में शामिल चार और लोगों को भी पुलिस द्वारा गिफ्तार किया गया है.

कैसे दिया घटना को अंजाम:  

पुलिस अधिक्षक मनोज पाटिल ने कहा कि यह घटना अहमदनगर जिले की अकोले तहसील के राजूर गांव में हुई है। इस मामले के मुख्य आरोपी वाघचौरे अपने परिवार के साथ पिछले 20 साल से रअमेरिका में रह रहा था। आरोपी ने एक अमेरिकी फर्म से 50 लाख डॉलर का बीमा लिया था। इसी दौरान वाघचौरे भारत आ गया और अपने ससुराल में रहने लगा। उसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद को मारने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसने अन्य आरोपियों से कोबरा खरीदवाया और एक मानसिक रूप से बीमार शख्स को कटवा दिया। उसकी मौत हो चुकी है यह सुनिश्चित करने के लिए आरोपी उसको अस्पातल लेकर गए जहां पर वाघचौरे ने डॉक्टर को अपना नाम बताया।

आरोपी ने पहले भी दिया धोखा:

आपको बता दें एसपी मनोज पाटिल के मुताबिक आरोपी ने पहले भी अमेरिकी फर्म को धोखा देने का प्रयास कर चूका था। इस बार भी फर्म को संदेह हुआ तो उन्होंने जांचकर्ताओं को भारत भेजा और इस मामले में हमसे संपर्क किया। वहीं छानबीन के दौरान वाघचौरे के पूरी साजिश का खुलासा हुआ और उसको गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)