राज्यसभा चुनाव में बसपा का समर्थन करेगी कांग्रेस 

लखनऊ — 2019 के पहले ही उत्तर प्रदेश में सियासत की नई बिसात बिछना शुरू हो गयी हैं। राज्यसभा की खाली हो रही यूपी की 10 सीटों के लिए जल्द चुनाव होने वाले हैं। इसमें विपक्ष की संयुक्त 1 सीट को जीतने के लिए सभी दल एकजुट हो गये हैं। उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के बदले बसपा ने सपा से राज्य सभा चुनाव में समर्थन देने की डील की है। बसपा उपचुनाव के अलावा विधान परिषद् के चुनावों में सपा को समर्थन देगी। वहीं सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनावों में बसपा को समर्थन देने

Written By :

admin

Updated

March 10, 2018

लखनऊ — 2019 के पहले ही उत्तर प्रदेश में सियासत की नई बिसात बिछना शुरू हो गयी हैं। राज्यसभा की खाली हो रही यूपी की 10 सीटों के लिए जल्द चुनाव होने वाले हैं। इसमें विपक्ष की संयुक्त 1 सीट को जीतने के लिए सभी दल एकजुट हो गये हैं।

उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के बदले बसपा ने सपा से राज्य सभा चुनाव में समर्थन देने की डील की है। बसपा उपचुनाव के अलावा विधान परिषद् के चुनावों में सपा को समर्थन देगी। वहीं सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनावों में बसपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता लल्लू सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया।

लल्लू ने बताया कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को इस फैसले से अवगत कराया गया है और केन्द्रीय नेतृत्व ने इसका समर्थन किया है। बसपा के पास 19 विधायक हैं। उसे अपने उम्मीदवार की जीत के लिए और 18 मतों की आवश्यकता होगी। बसपा ने भीमराव आंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है। 

बता दें कि सपा के पास 47 विधायक हैं और उसने जया बच्चन को प्रत्याशी बनाया है. जया बच्चन को आवश्यक मत पड़ने के बाद भी सपा के पास दस अतिरिक्त वोट बचेंगे। कांग्रेस के सात और रालोद का एक वोट जुड़ गया तो बसपा उम्मीदवार जीतने की स्थिति में होगा। राज्यसभा की दस सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी और यदि आवश्यकता हुई तो 23 मार्च को मतदान होगा।